फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्वामी पायलनंद गिरि का किन्नर अखाड़ा में वापसी, लक्ष्मी नारायण ने कहा अखाड़े का विस्तार जारी

Sun, 08 Feb 2026 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. (डाॅ.) स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के अनुसार किन्नर अखाड़ा छोड़ कर सनातनी किन्नर अखाड़ा में शामिल नासिक की महामंडलेश्वर स्वामी पायलनंद गिरि शनिवार को महाराष्ट्र के धुलिया में आयोजित कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा में वापस आ गई।
विज्ञापन
महामण्डलेश्वर स्वामी पायलनंद गिरि सहित दर्जन भर की किन्नर अखाड़ा में वापसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. (डाॅ.) स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के अनुसार किन्नर अखाड़ा छोड़ कर सनातनी किन्नर अखाड़ा में शामिल नासिक की महामंडलेश्वर स्वामी पायलनंद गिरि शनिवार को महाराष्ट्र के धुलिया में आयोजित कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा में वापस आ गई। उनके साथ किन्नर अखाड़ा में त्रिलोकी नंद गिरि, अडबंग नंद गिरि, पुनीत नंद गिरि और राधिका नंद गिरि भी शामिल हुईं।

विज्ञापन


प्रो. (डाॅ.) त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर अखाड़ा ने हरिद्वार और त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारी शुरू कर दिया है। इसमें किन्नर अखाड़ा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा का विस्तार जारी है। कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा के संरक्षक दुर्गादास महराज, महाराष्ट्र की प्रदेश अध्यक्ष स्वामी पार्वती नंद गिरि, पवित्रा नंद गिरि, नायक रंजीता, स्वामी शिवलक्ष्मी, अविनाश नंद गिरि, नेहा नंद गिरि आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें