फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोख से खिलवाड़- 10 से अधिक युवतियों के अंडाणु निकालने की जताई गई आशंका

Sun, 08 Feb 2026 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आईवीएफ सेंटर में किशोरी के अंडाणु निकालने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन में पुलिस को 10 से अधिक फर्जी आधार कार्ड व 40 के करीब युवतियों के फोटो मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईवीएफ सेंटर में किशोरी के अंडाणु निकालने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन में पुलिस को 10 से अधिक फर्जी आधार कार्ड व 40 के करीब युवतियों के फोटो मिले हैं। आशंका है कि 10 युवतियों के आईवीएफ सेंटर में अंडाणु निकाले गए।

विज्ञापन


हर एक डोनर को लाने के लिए गिरोह के पांचों सदस्य शाहगंज निवासी रिंकी हेला, करेली निवासी पलक हेला, थरवई निवासी कल्पना, सिविल लाइंस कूपर रोड निवासी सीमा भारतीया और उसके बेटे हिमांशु भारतीया को 30 से 35 हजार तक कमीशन मिलता था।

आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस की एक टीम जांच में जुट गई है। आधार कार्ड और मोबाइल फोन में मिले फोटो का आपस में मिलान कर रही है। पता चला है कि आरोपियों ने अब तक करीब 10 से अधिक युवतियों का ओवा एक्सट्रैक्शन करवाया है।
विज्ञापन


सभी आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एजेंट कल्पना से पूछताछ में आईवीएफ सेंटर के दो कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनसे पूछताछ के लिए दबिश भी दी गई लेकिन वे हाथ नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें