श्रृंग्वेरपुर धाम के परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कार्यक्रम की फोटो
परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज रविवार को छत्तीसगढ़ के मिर्जापुर से हेलीकॉप्टर से शृंग्वेरपुरधाम स्थित बृभांडक ऋषि आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
आश्रम में कुछ समय विश्राम के बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने घरों में गीता रखने का आह्वान किया। महाराज ने नियमित रूप से उसका अध्ययन और पाठ करने को कहा। उन्होंने समझाया कि गीता का ज्ञान जीवन में उतारना आवश्यक है। इससे व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर कुलदीप नारायण त्रिपाठी, हरिओम सिंह, पंकज सिंह आदि रहे।
श्रृंग्वेरपुर धाम के परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के कार्यक्रम की फोटो