फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: हीर खान के पास मिला राष्ट्रविरोधी साहित्य, विदेशी गिरोहों से जुड़े होने का संदेह

Thu, 27 Aug 2020 10:45 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यू ट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाली हीर खान से एटीएस ने की पूछताछ
वीडियो प्रयागराज में बनाती थी, कानपुर से एक युवक करता था यूट्यूब पर अपलोड
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हीर खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार की गई नुरुल्लाह रोड निवासी हीर खान के मोबाइल और कंप्यूटर से बेहद आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। इसमें राष्ट्रविरोधी साहित्य भी शामिल है। बुधवार को आरोपी महिला से एटीएस, आईबी तथा अन्य खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। जांच में यह भी पता चला कि हीर एक समूह के साथ जुड़ी है। वह वीडियो यहां बनाती थी, जिसे कानपुर में एक युवक अपलोड करता था। हीर जिस समूह से जुड़ी थी, उसके विदेशी गिरोहों से जुड़े होने का शक है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हीर खान का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो मंगलवार को तमाम लोगों के मोबाइल पर पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। वीडियो में हीर देवी-देवताओं के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा में टिप्पणी कर रही थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह को जांच में पता चला कि वह नुरुल्लाह रोड की रहने वाली है। खुल्दाबाद में तुरंत एफआईआर दर्ज कर हीर को पकड़ लिया गया। उसके मोबाइल और कंप्यूटर की जांच शुरू हुई तो पुलिस के होश उड़ गए। इसकी जानकारी तुरंत शासन तक पहुंचाई गई।

पूछताछ में हीर ने बताया कि वह वीडियो यहां बनाती थी, लेकिन अपलोड कानपुर में किया जाता था। वह जिस समूह से जुड़ी है, उसके सदस्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जिस तरह का राष्ट्रविरोधी साहित्य हीर के मोबाइल और कंप्यूटर पर मिला है, उससे साफ है कि वह किसी आतंकी या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठन से जुड़ी है। फिलहाल उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। बुधवार को एटीएस, आईबी समेत तमाम खुफिया विभाग की टीमें हीर खान से पूछताछ करने के लिए खुल्दाबाद थाने पहुंचीं। हीर से पूछताछ और उसके मोबाइल कंप्यूटर में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस कानपुर के उसके साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी है। कानपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने भेजा जेल, तीन साल से यू ट्यूब पर थे वीडियो
प्रयागराज। पुलिस ने हीर खान को बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि उसके वीडियो यू ट्यूब पर पिछले तीन वर्षों से हैं। इसी साल जनवरी में उसने अपना यू ट्यूब चैनल शुरू किया था। उसके बाद से वह अपने ही चैनल में नफरत फैलाने का काम करती थी। उसके सारे वीडियो देश और धर्म के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें