कहा कि आज की राजनीति उतनी स्वच्छ नहीं है, जितनी पहले हुआ करती थी। उसका अब विकृत रूप सामने आया है। उसमें सुधार की आवश्यकता है। इसके पूर्व तमाम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देने के साथ माल्यार्पण किया। सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, गणेश केसरवानी, अरविंद त्रिपाठी, विजय वैश्य, अमर वैश्य मुन्ना भइया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्र ने एवं स्वागत भाषण पदुम जायसवाल ने दिया। डीएम संजय कुमार खत्री ने भी पूर्व राज्यपाल को बधाई दी
सुबह से ही घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
पूर्व राज्यपाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर सुबह से ही बधाई देने के लिए लोग पहुंचने लगे। इस दौरान उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी एवं बहु कविता यादव त्रिपाठी की मौजूदगी में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. एमजे त्रिपाठी, व्रतशील शर्मा, विजय मिश्र, अवधेश चंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्र समेत तमाम भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।