स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार एक बार देश में बेहतर तरीके से रहने लायक शहरों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। देश के 114 शहरों में एक फरवरी से शुरू हुए सर्वे में आम लोग अपना फीडबैक दे सकते हैं। रैंकिंग निर्धारण में उनके फीडबैक को अहम माना जाएगा। यह जानकारी शनिवार को नगर आयुक्त रविरंजन ने प्रेसवार्ता में दी।
नगर आयुक्त ने बताया कि ‘मेरा शहर मेरा गौरव है’ नाम से शुरू हुए सर्वे का एक मानक तय किया गया है। इसमें गुणवत्तापरक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई, पीन के पानी, सुरक्षा, आकस्मिक सेवाएं, वायु प्रदूषण सहित कुल 24 सवालों पर लोग अपने विचार देने होंगे। लोग अपने विचार eol2019.org/citizenfeedback पर जाकर लांग ऑन कर सकते हैं। सर्वे अभियान फरवरी माह तक चलेगा। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के मैनेजर (प्रशासन), मिशन मैनेजर (टेकभनीकल) संजीव कुमार सिन्हा आदि ने भी अपनी बात रखी।
नैनी में बनाएंगे हॉलीवुड जैसा प्रतीक
नगर आयुक्त रविरंजन ने बताया कि जल्दी ही नैनी में हॉलीवुड जैसा प्रतीक प्रयागराज के नाम से बनाया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। यह प्रतीक प्रयागराज का एक गौरव भी होगा।