श्रम विभाग एक हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने जा रहा है। प्रदेश में एक साथ इतने जोड़ों की पहली बार शादी होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्यादान कर सकते हैं। अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने की मौखिक तौर सहमति मिल गई है।
परेड में होने वाले सामूहिक विवाह में कई अन्य मामलों में भी खास होगा। इसमें एक हजार दूल्हों की एक साथ बारात निकाली जाएगी। बारात में बैंक, शहनाई के अलावा हाथी-घोड़े भी होंगे। इतना ही नहीं शादी स्थल पर डीजे आदि की भी व्यवस्था होगी। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि मजदूर कन्याओं की इस शादी में सभी भव्य इंतजाम होंगे। संस्थाओं के चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थाओं के चयन के बाद परेड में आगे की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर पात्र जोड़ों का चयन कर लिया गया है।