इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के निजी सचिव रहे अब्बासी के अनुभवों को देखते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट बुलाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पीएस ब्रदरहुड ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उपनिबंधक सह निजी सचिव पद पर कार्यरत अफजल हुसैन अब्बासी सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त निबंधक होंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त निबंधक पद पर अनुभवी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती किए जाने की सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अब्बासी को उनकी सेवाओं को देखते हुए लोकहित में सुप्रीम कोर्ट में एक वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर बुलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निबंधक प्रशासन राकेश कुमार ने महानिबंधक इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस आशय का अनुरोध किया, जिस पर हाईकोर्ट प्रशासन ने सहमति प्रदान कर दी है।