फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजा में सपा प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े, पथराव

Sun, 04 Apr 2021 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नामांकन के पहले दिन ही मेजा के वार्ड संख्या 68 से जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों में झड़प के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे प्रत्याशी के  काफिले पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान कई गाड़ियों की शीशे भी टूट गए। 
विज्ञापन


मेजा द्वितीय के वार्ड संख्या 68 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी देशराज सिंह शनिवार को अपने समर्थकों के साथ प्रचार के लिए निकले थे। उनके साथ करीब गाड़ियों का काफिला था। जैसे ही उनका काफिला तिगजा गांव में पहुंचा कि सपा के ही दूसरे प्रत्याशी रामबाबू यादव से देशराज सिंह के समर्थकों के बीच कहासुनी होने लगी ।

देखते ही देखते रामबाबू के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें देशराज की ओर से कई लोग घायल हो गए। इस दौरान देशराज की कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। मामला इतना बढ़ गया कि देशराज सिंह को अपनी तीन गाड़ियों को वहीं छोड़ कर भागना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि  मामले में रामबाबू समेत तीन नामजद व लगभग 40 अज्ञात के विरुद्ध  विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें