फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर ब्लेड से हमला

Sun, 04 Apr 2021 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कौंधियारा के एक गांव में शुक्रवार की रात खेत में सो रही अधेड़ महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। डंडे और चारपाई के पाए से भी मारकर अधमरा कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


 गांव निवासी महिला (50) घर से कुछ दूर पर स्थित सब्जी के खेत में मड़ही बनाकर सोती थीं। शुक्रवार की रात पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ ननकऊ ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अपनी उम्र का हवाला देखकर आरोपी से रहम की भीख मांगने लगी। चीखने-चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उनपर ब्लेड से हमला कर दिया। लहूलुहान करने के बाद डंडे से सिर में मारा और चारपाई के पाए से सीने और चेहरे पर हमला कर दिया। तब तक शोरगुल सुनकर आसपास खेतों में रखवाली कर रहे किसान उठे तो हमलावर भाग निकला। घरवाले भी भागते हुए मौके पर पहुंचे।

पुलिस को सूचना देकर महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला के बेटे ने धर्मेंद्र उर्फ ननकऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पीड़ित महिला का एक वीडियो भी जारी हुआ है, जिसमें वह दुष्कर्म के प्रयास और हमले की बात बता रही हैं। एसओ कौंधियारा प्रिंस दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के बयान के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें