फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ग्रीन वैली में तीन दिन से आपूर्ति ठप, कई बार जला ट्रांसफॉर्मर

Mon, 18 May 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
झलवा स्थित ट्रिपल आईटी के पास ग्रीन वैली कॉलोनी में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
झलवा स्थित ट्रिपलआईटी के पास ग्रीन वैली कॉलोनी में 15 मई को ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की लेकिन एक से दो घंटे बाद ही ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसके बाद 16 मई को एक बार फिर से ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

रविवार 17 मई की रात तक बिजली विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। लगातार तीन दिनों तक बिजली नहीं रहने से कॉलोनी में रहने वाले लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई।
स्थानीय निवासी महेश सिंह का कहना है कि तीन दिनों से लोग पानी के लिए तरस गए हैं। भीषण गर्मी में बिजली और पानी दोनों की समस्या ने लोगों की दुर्दशा बढ़ा दी है। विभाग का कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन





तीन दिन से लगातार बिजली नहीं है। ट्रांसफॉर्मर कई बार जल चुका है। विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हो रही है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं - शैलेश कुमार, स्थानीय निवासी ग्रीन वैली कॉलोनी



भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। हम लोग तीन दिनों से ठीक से सो नहीं पाए हैं। पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है और लोगों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है - सुधीर शुक्ला, स्थानीय निवासी ग्रीन वैली कॉलोनी

झलवा स्थित ट्रिपल आईटी के पास ग्रीन वैली कॉलोनी में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें