फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धोखाधड़ी से बचाएगा जनगणना कर्मियों के आईडी कार्ड पर लगा बार कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के तहत मकानों के सूचीकरण व गणना की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होने जा रही है। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाएंगे और डिजिटल रूप से मकानों का सूचीकरण व गणना करेंगे। प्रगणक की विश्वसनीयता बनी रहे, इसके लिए उनके आईडी कार्ड पर बार कोड भी होगा।
विज्ञापन

इस बार कोड को स्कैन कर जनगणनाकर्मी की सटीक पहचान की जा सकेगी। दरअसल, इन दिनों डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते दिनों पेंशनरों की ओर से ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा किए जाने की प्रक्रिया के दौरान भी डिजिटल फ्रॉड के कुछ मामले सामने आए थे। एसआईआर के दौरान भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं।
डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी रोक के लिए इस बार जनगणना कर्मियों को ऐसे आईडी कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिनपर बार कोड होगा। जनगणनाकर्मी के घर पहुंचने पर लोग आईडी कार्ड के बार कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर यह पता लगा सकेंगे कि जनगणनाकर्मी किस विभाग से और किस पद पर तैनात है। स्कैन करने पर नाम सहित अन्य जरूरी जानकारी भी मोबाइल फोन की स्क्रीन पर आ जाएगी।
विज्ञापन


जो लोग 21 मई या इससे पहले ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, उन्हें ओपीटी नंबर मिल जाएगा। जनगणनाकर्मी के घर आने पर ओटीपी नंबर बताना होगा, जिसके माध्यम से जनगणनाकर्मी सत्यापन कर गणना की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। इससे जनगणना कर्मियों के साथ स्व-गणना कर चुके लोगों के समय की भी बचत होगी।

अब तक 32 हजार ने की स्व-गणना
प्रयागराज में अब तक 32 हजार लोग पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्व-गणना कर चुके हैं। यह प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। यदि स्व-गणना के संबंध में किसी प्रकार की समस्या आती है तो टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें