फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : कल से से वाराणसी-साबरमती के बीच रोजाना दौड़ेगी सुपरफास्ट, प्रयागराज और सूबेदारगंज में होगा ठहराव

Sun, 01 Nov 2026 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को रेलवे बड़ी राहत देने जा रहा है। रेलवे प्रशासन वाराणसी और गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को रेलवे बड़ी राहत देने जा रहा है। रेलवे प्रशासन वाराणसी और गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेल प्रशासन दो नवंबर से  वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित करने जा रहा है।
विज्ञापन


30 अक्तूबर 2026 को स्पेशल ट्रेन (09405) के रूप में इसका उद्घाटन करने के बाद अब इसे नियमित समय सारणी के साथ पटरी पर उतारा जा रहा है। प्रयागराज  के  सूबेदारगंज  स्टेशन पर ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों को राजस्थान और गुजरात की राह आसान होगी। वाराणसी से साबरमती जाने वाली ट्रेन संख्या 12206 का दैनिक संचालन दो नवंबर से शुरू होगा।

यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन से शाम 05:30 बजे रवाना होकर शाम 07:08 बजे मिर्जापुर और रात 8:35 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद  गोविंदपुरी, टुंडला, आगरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड होते हुए अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं साबरमती से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 12205 का नियमित संचालन चार नवंबर से शुरू होगा। यह गाड़ी साबरमती से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन तड़के 02:15 बजे सूबेदारगंज, 03:48 बजे मिर्जापुर और सुबह 06:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। कुल 21 कोच वाली इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थर्ड एसी के छह, सेकेंड एसी के दो, स्लीपर के छह, सामान्य श्रेणी के पांच और दो एसएलआर डिब्बे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें