पतंजलि नर्सरी स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026.27का आयोजन ‘स्पार्कलिंग स्माइल्स अनगिनत मुस्कानें, खूबसूरत यादें!’ थीम के अंतर्गत हर्षोल्लास के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दीपावली पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पतंजलि नर्सरी स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026.27का आयोजन ‘स्पार्कलिंग स्माइल्स अनगिनत मुस्कानें, खूबसूरत यादें!’ थीम के अंतर्गत हर्षोल्लास के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दीपावली पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर आयुक्त जयजीत कौर मिश्रा का स्वागत विद्यालय की अध्यक्षा कृष्णा गुप्ता जी और रविन्द्र गुप्ता जी ने तुलसी का पौधा भेंट कर किया। बच्चों ने ‘सिद्धि से समृद्धि तक’, ‘आयो रे शुभ दिन’ एवं ‘लिटिल स्टेप्स, माइटी स्पिरिट’ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के अयोध्या आगमन पर आधारित भव्य झांकी रही।
‘सेफ एंड इको-फ्रेंडली दीवाली’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू अग्रवाल एवं ऋचा यादव ने किया। यह आयोजन निदेशक रेखा बैद गुप्ता एवं यशोवर्धन गुप्ता के मार्गदर्शन तथा प्रधानाचार्या विभा श्रीवास्तव के सहयोग से हुआ। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत में नन्हे.मुन्ने बच्चों द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।