फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे संस्कार ही चरित्र निर्माण की आधारशिला

विज्ञापन
Super Power Girls group - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सुपर पावर गर्ल्स समूह की बैठक में बोले एसपी तिवारी
विज्ञापन

प्रयागराज। बालिकाओं के संस्कार समूचे राष्ट्र के चरित्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। बालिकाओं को शिक्षित करने का मतलब है कि एक समूची पीढ़ी को संस्कार और शिक्षा देना। यह बात इलाहाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने सुपर बावर गर्ल्स समूह की बैठक में कही।
विज्ञापन

एसपी तिवारी ने कहा कि पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन, दूसरों की परवाह करना, सबको सम्मान देना, सबकी भावनाओं का आदर करना, प्रेमपूर्ण व्यवहार आदि बातें नारी का आभूषण हैं। ग्रुप लीडर सारा खान ने कहा कि जब हम किसी का सम्मान करते हैं तो वह सम्मान हमें उसी रूप में वापस मिलता है। बैठक में कायनात, प्राची केसरी, हिमांशी पांडेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षता नित्या ने की। इस दौरान हयात फात्मा, सलोनी, शिवानी तिवारी, रंगोली, मीनू, हरीतिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें