उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज में सहायक सचिव का पद भार ग्रहण कर लिया। इससे पहले इस पद पर जीएस सिंह तैनात थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद जनवरी 2020 से रिक्त चल रहा था।
टूंडला, प्रयागराज, अजमेर, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी कैंट, प्रयाग, झांसी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके सुनील गुप्ता जून 2016 में प्रयागराज मंडल में पीआरओ के पद पर नियुक्त हुए।
उधर, सुनील गुप्ता के सहायक सचिव बन जाने के बाद प्रयागराज मंडल में राजभाषा अधिकारी केशव त्रिपाठी को नए पीआरओ की नियुक्ति होने तक यह दायित्व देखने को कहा गया है।