फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू सूमो ने पांच को रौंदा, बालक की मौत

Sun, 15 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई में पड़िला स्थित हवाई पट्टी पर रविवार दोपहर बेकाबू टाटा सूमो ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को रौंद दिया। इस घटना में नौ साल के अनीस पाल की मौत हो गई। ये बच्चे पड़िला महादेव मंदिर में निशान चढ़ाने जा रहे ग्रामीणों के साथ थे। सूमो चलाना सीखे रहे युवक को लोगों ने दबोचकर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। खुशी के मौके पर इस हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


डीहा गांव के रामदुलार पाल ने दो दिन पहले नए घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया था। सोमवार को रामदुलार के परिवार के अंशू राज का तिलकोत्सव भी है। इस वजह से परिवार में खुशियों भरा माहौल था। रविवार को रामदुलार ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ पड़िला महादेव मंदिर जाकर निशान चढ़ाने का फैसला किया। दोपहर करीब 12 बज करीब 50 लोग मिनी ट्रक में डीहा से पड़िला को रवाना हुए। पड़िला हवाई पट्टी के पास ट्रक से उतरकर सभी लोग पैदल मंदिर के लिए रवाना हुए। बच्चे वहां आइस्क्रीम के ठेलों से आइस्क्रीम खरीदने लगे। तभी अचानक तेज रफ्तार में आकर सूमो ने बच्चों और आइसक्रीम वालों को चपेट में ले लिया।

बोलेरो से कुचलकर नौ साल के अनीस पाल पुत्र त्रिलोकचंद्र पाल की मौत हो गई। वह कक्षा तीन का छात्र था। अच्छेलाल का बेटा रोहित (10) और ओमप्रकाश का पुत्र सचिन (11) भी गंभीर रूप से घयाल हो गए। दो आइस्क्रीम विक्रेता भी जख्मी हुए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सूमो घेरकर उसे चला रहे चंद्रशेखर की जमकर पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सूमो मातादीन का पूरा गांव निवासी चंद्रभूषण पटेल की है। वह मऊआइमा में रहने वाले अपने ममेरे भाई चंद्रशेखर को हवाईइ पट्टी पर ड्राइविंग सीखा रहा था। नौसिखुए चंद्रशेखर ने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया जिसके बाद सूमो बेकाबू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें