फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या : पत्नी से झगड़े के बाद युवक फांसी पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से झगड़े के बाद युवक फांसी पर लटका
विज्ञापन

पुरामुफ्ती में घटना, परिवार में कोहराम
प्रयागराज। पुरामुफ्ती में पत्नी से झगड़े के बाद सनी कुमार (28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारवालों को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सनी बमरौली स्थित पजावा गांव का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया। सुबह बहुत देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवारवाले उसे बुलाने पहुंचे। इस दौरान देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें