रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच से हुआ खुलासा
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए, फर्श पर खून से लिखावट की फोटो व वीडियोग्राफी भी की गई। शुरुआती जांच में पता चला कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी लिखावट की जांच की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की ओर इशारा कर रही थी। सुषमा की गर्दन पर एक वार हुआ था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने घटना का खुलासा कर दिया। मामले में अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।
मायके पक्ष ने किया अंतिम संस्कार
शनिवार को सुषमा के पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वाले मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर पुलिस ने शव को मायके पक्ष को सौंप दिया। मायके वालों ने दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में एसीपी बारा कुंजलता ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी या परिवर्तन हो सकता है।
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने पत्नी की आत्महत्या की झूठी कहानी रची थी। उसने ही अपनी पत्नी के खून से फर्श पर खुद के निर्दोष होने की बात लिखी थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी, यमुनानगर