फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhaildev Express News : अफरा तफरी के बीच ट्रेन से उतरे यात्री, सलामती पर ईश्वर का जताया शुक्र

Wed, 01 Nov 2023 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुहेलदेव एक्सप्रेस से जौनपुर से आनंद विहार जा रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह जेनरेटर यान के बगले वाले कोच में ही थे। जब हादसा हुआ तो तेज आवाज आई। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन नीचे उतरकर देखा तो सारी स्थिति के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन परसुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर से उतरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद मंगलवार की रात प्रयागराज जंक्शन पर अफरा तफरी मच गई। ट्रेन में सवार यात्री अपने-अपने कोच से बाहर उतर आए। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री फोन पर अपने रिश्तेदारों, परिजनों को सलामती की जानकारी देते रहे। करीब पौने तीन घंटे तक स्टेशन पर यात्रियों को अपनी मंजिल के लिए भटकना पड़ा। डीआरएम हिमांशु बडौनी के आदेश पर इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सुहेलदेव एक्सप्रेस से जौनपुर से आनंद विहार जा रहे सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह जेनरेटर यान के बगले वाले कोच में ही थे। जब हादसा हुआ तो तेज आवाज आई। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन नीचे उतरकर देखा तो सारी स्थिति के बारे में जानकारी हुई।

इसी तरह ट्रेन में गाजीपुर से आ रहे विवेक अग्रवाल ने बताया कि जब ट्रेन पटरी से उतरी तो कुछ आवाज आई और हल्का झटका भी लगा। हम सभी लोगों पर भगवान की कृपा रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसी तरह आनंद विहार जा रहे प्रयागराज के रमाशंकर यादव ने कहा कि भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि सिर्फ एक ही कोच पटरी से उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर से उतरी। - फोटो : अमर उजाला।

सुहेलदेव रात 11:35 बजे आनंद विहार के लिए रवाना, हमसफर एक्सप्रेस हो गई लेट

हादसे के बाद दिल्ली आउटर से प्लेटफार्म नंबर छह पर आने वाला रेल ट्रैफिक ब्लॉक हो गया। इस वजह से प्रयागराज -नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस रात सवा 11 बजे के बाद रवाना हो सकी। वहीं नया इंजन जोड़े जाने के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस रात 11.35 पर आनंद विहार के लिए रवाना हुई।

जंक्शन पर अलग किया गया इंजन और एक कोच

सुहेलदेव एक्सप्रेस का इंजन और एक कोच ही पटरी से उतरे जाने की वजह से उन्हें काटकर अलग कर दिया गया। रात सवा दस बजे तक बाकी बची हुई ट्रेन वापस प्लेटफार्म पर भेज दी गई। इस बीच जंक्शन से प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को निकाला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें