फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सुहाग के लिए सुहागिनें आज रखेंगी वट सावित्री का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पति की दीर्घायु और अखंड सुहाग की कामना से सुहागिनें बृहस्पतिवार को वट सावित्री का व्रत रखेंगी। सुहागिनें वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए उस पर कच्चा धागा लपेटकर सुहाग की वस्तुएं अर्पित करेंगी। सुहागिनें भगवान विष्णु का पूजन करके पति की लंबी आयु का आशीष मांगेंगी।
विज्ञापन

हालांकि तिथि प्रवेश के कारण अनेक सुहागिनों ने बुधवार को ही व्रत आरंभ किया। साथ ही वट के पौधे रोपे। घरों में दिन भर व्रत और पूजन की तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं ने मीरापुर, चौक, दारागंज, कटरा, तेलियरगंज, प्रीतमनगर आदि के बाजारों में शृंगार प्रसाधन की वस्तुएं खरीदीं। पूजा के लिए विशेष फल और हाथ से डुलाने वाले बांस के पंखे भी खरीदे। मान्यता है कि सती सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए व्रत रखा था।
शनि जयंती पर पंचामृत अभिषेक आज, सजेंगे शनिदेव
प्रयागराज। अतरसुइया स्थित सिद्धपीठ शनिधाम और डांडी, महेवा स्थित पाताल शनितीर्थ में दस जून को श्रद्धापूर्वक शनि जयंती मनाई जाएगी लेकिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। शनिदेव का फूलों से शृंगार किया जाएगा। पीठाधीश्वर पराग महाराज के अनुसार सुबह 10 बजे शनिदेव के पंचामृत स्नान के बाद तैलाभिषेक होगा। रात नौ बजे शनिदेव की महाआरती उतारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें