बाजार में बृहस्पतिवार को चीनी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। फुटकर में इसकी कीमत 65 से 68 रुपये प्रति किलो रही, हालांकि आटा, मैदा और सूजी सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। शासन ने थोक विक्रेताओं को 4,000 क्विटंल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखने का निर्देश दिया था। यह व्यवस्था 30 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद चीनी के दामों में उछाल आया था। इन विक्रेताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। उन्हें नियमित रूप से हर शुक्रवार को चीनी के स्टॉक की जानकारी देनी होगी। जिले में चीनी के छह थोक विक्रेता हैं।
डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद्र ने बताया कि जांच में सभी थोक विक्रेताओं का स्टॉक 4,000 क्विंटल से कम मिला। बृहस्पतिवार को चीनी की कीमत 65 से 68 रुपये प्रति किलो रही, बावजूद इसके फुटकर विक्रेता 70 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेचते मिले। वहीं, ऑनलाइन इसकी कीमत आठ से 10 रुपये अधिक बताई जा रही है।
गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी बताते हैं कि आटा के मूल्य में एक रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। मैदा 40 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) और सूजी 50 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) बढ़ा है। फॉर्च्यून 15 लीटर पर 30 रुपये और पाम ऑयल 15 किलो पर 60 रुपये की वृद्धि हुई। सरसों के तेल का दर पूर्ववत बना हुआ है। चीनी की 50 किलो की बोरी पर 200 रुपये कम हुआ है।
खाद्य पदार्थों के थोक भाव में बदलाव
| खाद्य पदार्थ |
वर्तमान भाव |
एक सप्ताह पूर्व बृहस्पतिवार |
अंतर |
| आटा (50 किलो) |
₹1,590 |
₹1,640 |
₹50 कमी |
| मैदा (50 किलो) |
₹1,620 |
₹1,660 |
₹40 कमी |
| सूजी (50 किलो) |
₹1,650 |
₹1,700 |
₹50 कमी |
| चीनी (50 किलो) |
₹3,100 |
₹2,900 |
₹200 बढ़ोतरी |
| फॉर्च्यून (15 लीटर) |
₹2,270 |
₹2,300 |
₹30 कमी |
| पाम ऑयल (15 किलो) |
₹2,500 |
₹2,560 |
₹60 कमी |
| सरसों तेल (15 किलो) |
₹2,880 |
₹2,880 |
कोई बदलाव नहीं |
| वनस्पति (15 किलो) |
₹2,340 |
₹2,370 |
₹30 कमी |
नोट: भाव रुपये में हैं। वर्तमान भाव की तुलना एक सप्ताह पूर्व बृहस्पतिवार के भाव से की गई है।