निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज पहुंच गईं। बम्हरौली एयरपोर्ट पर उनका अनुयायियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। परेड मैदान पहुंचने पर उनके दर्शन के लिए आतुर भीड़ उमड़ पड़ी।
निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज पहुंच गईं। बम्हरौली एयरपोर्ट पर उनका अनुयायियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। परेड मैदान पहुंचने पर उनके दर्शन के लिए आतुर भीड़ उमड़ पड़ी। वह शुक्रवार से तीन दिन तक परेड मैदान में होने वाले संत समागम में हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय 44 वें प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का में हिस्सा लेने के लिए माता सुदीक्षा शाम सात बजे परेड मैदान पहुंचीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन के 11 बजे से सामूहिक शादी और दोपहर 2:30 बजे से सेवा दल रैली में वह हिस्सा लेंगी। संत समागम के दूसरे दिन 25 मार्च को दोपहर दो बजे से सत्संग का आरंभ होगा।रात नौ बजे माता सुदीक्षा अपना संदेश देंगी। संत समागम के तीसरे दिन 26 मार्च को सत्संग दिन के 12 बजे आरंभ होगा। शाम छह बजे सुदीक्षा माता का सानिध्य प्राप्त होगा। समागम के चेयरमैन अशोक कुमार के मुताबिक सत्संग के दौरान कवि सम्मेलन भी होगा। इसमें रुहानियत, इंसानियत पर कविताएं पढ़ी जाएंगी।