फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : प्रयागराज में पहली बार लीवर कैंसर की सफल सर्जरी, एसआरएन के चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन

Sun, 11 Jun 2023 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के कैंसर विभाग में लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया है। प्रयागराज में लीवर कैंसर की यह पहली सर्जरी है। सर्जरी के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है।
विज्ञापन
एसआरएन में लीवर कैंसर के मरीज का आपरेशन करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के कैंसर विभाग में लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया है। प्रयागराज में लीवर कैंसर की यह पहली सर्जरी है। सर्जरी के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। एसआरएन अस्पताल में 26 मई को करछना निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र पेट दर्द की समस्या लेकर आए थे। लीवर की जांच में पता चला कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद उनका सिटी स्कैन, फेफड़े, यूरिन व ब्लड की जांच की गई।

विज्ञापन


ऑनकोसर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 3 जून को मरीज की सर्जरी की। तकरीबन चार घंटे से अधिक चले ऑपरेशन के दौरान मरीज का आधा लीवर काटकर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी बेहतर रही और 9 जून को उसे अस्पताल से छुट्ठी मिल गई। इस सफल सर्जरी में डॉक्टर राजुल अभिषेक, डॉ. आशीष पांडे, डॉ. प्रदीप सिंह व डॉ. शिवेंदु ओझा शामिल रहे। संवाद

प्रयागराज में पहली बार लीवर कैंसर की सफल सर्जरी हुई है। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ और अपने परिवार के साथ है। - डॉ. आशीष पांडेय, सीनियर रेजिडेंट, ऑनकोसर्जरी विभाग, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें