फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आज रात से वाराणसी का 28 तो गोरखपुर का 12 रुपये कम हो जाएगा किराया, शास्त्री पुल से गुजरेंगी बसें

Mon, 19 Aug 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सावन मास में कांवड़ियों की आवाजाही के चलते प्रशासन हर वर्ष जीटी रोड की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर देता है। यहां से चलने वाली रोडवेज बसें भी झूंसी की जगह वाया फाफामऊ संचालित होती हैं। यह व्यवस्था सोमवार 22 जुलाई से 19 अगस्त तक लागू की गई।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसों में कंडक्टर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से वाराणसी, गोपीगंज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर आदि शहरों की तरफ जाने वाली बसों का बढ़ा हुआ किराया सोमवार से पूर्व की भांति हो जाएगा। सावन मास की वजह से इन बसों का संचालन बदले हुए रास्ते से हो रहा था। इस वजह से वाराणसी का किराया जहां 28 रुपये तो वहीं गोरखपुर का किराया 12 रुपये बढ़ गया था। अब सोमवार 20 अगस्त से संबंधित रूट की बसें वापस शास्त्री पुल के रास्ते संचालित होंगी।

विज्ञापन


बता दें सावन मास में कांवड़ियों की आवाजाही के चलते प्रशासन हर वर्ष जीटी रोड की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर देता है। यहां से चलने वाली रोडवेज बसें भी झूंसी की जगह वाया फाफामऊ संचालित होती हैं। यह व्यवस्था सोमवार 22 जुलाई से 19 अगस्त तक लागू की गई। फाफामऊ होकर जाने की वजह से वाराणसी, गोपीगंज, गोरखपुर, जौनपुर जाने वाली बसों की दूरी बढ़ गई।

इस वजह से इन मार्गों पर बसों का किराया रोडवेज ने बढ़ा दिया। अब रक्षाबंधन के साथ ही सावन मास का समापन हो गया है तो मंगलवार से बसें वापस अपने पुराने मार्ग से संचालित होंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार 20 अगस्त से वाराणसी और गोरखपुर रूट की बसें वापस अपने पुराने मार्ग से ही संचालित होंगी।

विज्ञापन

आज से साधारण बस में लगने वाला किराया

 

गंतव्य स्थल : किराया

प्रयागराज-गोपीगंज 89

प्रयागराज-औराई 128

प्रयागराज-वाराणसी 196

प्रयागराज-बादशाहपुर 68

प्रयागराज-जौनपुर 164

प्रयागराज-आजमगढ़ 260प्रयागराज- गोरखपुर 415

विज्ञापन

प्रयागराज से एसी बस का किराया

गंतव्य स्थल : किराया

प्रयागराज-वाराणसी 2x3 सीट : 250

प्रयागराज-औराई 2x3 सीट : 163

प्रयागराज- गोपीगंज 2x3 सीट : 117

प्रयागराज-गोरखपुर 2x3 सीट: 541

प्रयागराज-आजमगढ़ 2x3 सीट : 337

प्रयागराज-जौनपुर 2x3 सीट : 212

प्रयागराज-बादशाहपुर 2x3 सीट : 89

प्रयागराज-गोरखपुर 2x2 सीट : 633

प्रयागराज-आजमगढ़ 2x2 सीट : 393

प्रयागराज-जौनपुर 2x2 सीट : 247

प्रयागराज-बादशाहपुर 2x2 सीट : 104

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें