फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी का निधन

विज्ञापन
Subhash Tripathi Ex student union president - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शुरुआत से ही राजनीति में रहे सक्रिय, तीन बार लड़े विधानसभा चुनाव
विज्ञापन

प्रयागराज, 18 अक्तूबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से इविवि छात्रसंघ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, छात्र नेताओं एवं अन्य जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर है।
सुभाष त्रिपाठी वर्ष 1980-81 में इविवि छात्रसंघ के अध्यक्ष थे। इससे पूर्व इलाहाबाद इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट और सीएमपी डिग्री कॉलेज से स्नातक किया। वहां भी वह छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। बाद में विधि की पढ़ाई करने के लिए इविवि में दाखिला लिया। मूलत: सुल्तानपुर के रहने वाले सुभाष त्रिपाठी का आवास प्रयागराज में कीडगंज के कृष्णा नगर इलाके में है। वह अपने पीछे चार पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। छात्र राजनीति के बाद सुभाष त्रिपाठी लंबे समय तक कांग्रेस से ही जुड़े रहे। सुल्तानपुर के चांदा विधानसभा क्षेत्र से वह तीन बार चुनाव लड़े। दोबार कांग्रेस और एक बार लोकदल के टिकट से उन्होंने चुनाव में भाग्य आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वह चुनाव जीत नहीं सके। उनकी शख्सियत और सादगी ने उन्हें हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, संजय तिवारी, रोहित मिश्र, ऋचा सिंह, उदय प्रकाश यादव, मिनिस्टीरियल यूनियन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष हौसला प्रसाद तिवारी, कर्मचारी नेता सुभाष चंद्र पांडेय, उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सुभाष त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें