उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर सोमवार एवं शुक्रवार दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा।
प्रयागराज के सूबेदारगंज से उधमपुर के लिए चल रही सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 31 दिसंबर 2022 तक होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने उधमपुर स्पेशल ट्रेन के नौ-नौ फेरे बढ़ा दिए हैं। इसकी समय सारिणी रेलवे ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 04141 सूबेदारगंज-उधमपुर सोमवार एवं शुक्रवार दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज स्पेशल का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा।
वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के रास्ते चल रही 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल में 19 नवंबर एवं 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल में 20 नवंबर से स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है। इसी तरह रेलवे 19 नवंबर से ही 09117 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल में स्लीपर श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच जोड़ रहा है। सूरत से 09118 में यह कोच 18 नवंबर से लगा दिए जाएंगे।