फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सब्सिडी छोड़ने वालों की पीएम ने थपथपाई पीठ

Tue, 18 Oct 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
स्वेच्छा से रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ने वाले लोगों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीठ थपथपाई है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद इलाहाबाद में अब तक स्वेच्छा से जिन लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है उनके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने सर्टिफिकेट जारी किए हैं। खास यह कि उन सभी सर्टिफिकेट में पीएम मोदी के भी हस्ताक्षर है। इलाहाबाद एरिया ऑफिस में सोमवार को स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ने वाले लोगों के सर्टिफिकेट आ गए हैं। अभी तकरीबन 50 हजार प्रमाणपत्र आए हैं। मंगलवार से इनका वितरण गैस एजेंसियों की माध्यम से शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


 केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से ही लगातार लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की जा रही है। इस अपील का लाखों लोगों पर असर भी पड़ा है। प्रदेश भर के आंकड़ों पर गौर करें तो सूबे में अब तक 12 लाख 67 हजार 857 उपभोक्ता स्वेच्छा से रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ चुके हैं।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) इलाहाबाद परिक्षेत्र के 12 जिलों की बात करें तो यहां स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ने वालों की संख्या 1.52 लाख है। इसमें सिर्फ इलाहाबाद में ही तकरीबन 45 हजार  लोग गैस सब्सिडी छोड़ चुके हैं। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र का कहना है कि जिन लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है उन्हें पीएम मोदी के हस्ताक्षर वाले सर्टिफिकेट पेट्रोलियम मंत्रालय दे रहा है। इलाहाबाद परिक्षेत्र में अभी 50 हजार सर्टिफिकेट आए हैं। मंगलवार से इनका वितरण संबंधित एजेंसी द्वारा शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें