फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, सेक्स, धोखा में एक और मुकदमा

Tue, 18 Oct 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
प्रेम में शादी का झांसा देकर देकर शारीरिक शोषण और फिर दगाबाजी का एक और किस्सा सामने आया है। शिकायत करने गई युवती को फरेबी युवक के परिजनों ने पीटा भी। कीडगंज थाने में युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


अलोपीबाग में रहने वाली युवती की दोस्ती कीडगंज में रहने वाले कौस्तेमणि पाठक से बचपन से थी। उनके बीच प्रेम संबंध पनप गया। आरोप है कि कौस्तेमणि ने शादी करने का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। मगर बाद में उसने प्रेमिका को दगा देते हुए लखनऊ में शादी रचा ली। पता चला तो युवती ने कौस्तेमणि के घर जाकर उसकी धोखेबाजी की शिकायत की तो उसे पीटा गया। धमकी देकर भगा दिया गया। युवती की तहरीर पर कीडगंज थाने में युवक के खिलाफ रेप और फरेब तथा उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें