विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लासेज की शुरुआत की गई है। गर्ल्स हाई स्कूल जीएचएस की ओर अपनी छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था की गई है। सोमवार से शुरू हो रही ऑनलाइन कक्षाओं में स्कूल की वेबसाइट के माध्यम से वर्कसीट को हल कराया जाएगा। प्रत्येक विषय में अनुदेश तथा अभ्यास की वर्कसीट तैयार की गई छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा देने की जीएचएस की इस पहल की अभिभावकों ने सराहना की है।
इसी तरह सेंट कोलंबस स्कूल ने बच्चों ने लॉक डाउन के दौरान घर पर ही एप के जरिए पढ़ने की तैयारी की है। कोरोना वायरस की वजह से घर में बैठे बच्चों के लिए प्रधानाचार्य कैप्टन एसएन दुबे की ओर से विशेष तौर पर ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था की गई है। बच्चे घर बैठे अपने शिक्षकों से विषय की पढ़ाई के साथ सवाल भी पूछ सकते हैं। स्कूल के टीचर्स की ओर से बच्चों को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भी भेजा जा रहा है। कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों को एप डाउनलोड कराकर गणित तथा विज्ञान विषयों की जानकारी दी गई। आगे व्याकरण, अनुवाद, पत्र लेखन, गणित विषयों को आनलाइन पढ़ने की सुविधाएं दी जानी है।