फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन-कॉपी के साथ कल आयोग का घेराव करेंगे छात्र

विज्ञापन
Students will surround the commission tomorrow with pen-copy
विज्ञापन
प्रयागराज। विभिन्न मांगों को लेकर प्रतियोगी छात्र छह जनवरी को पेन-कॉपी के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव करेंगे। यह निर्णय शनिवार को मम्फोर्डगंज स्थित शिवाजी पार्क में हुई प्रतियोगी छात्रों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्रों की प्रमुख रूप से तीन मांगे हैं कि पीसीएस की परीक्षा में आयु सीमा एवं अवसर को यथावत रखा जाए, अवर अधीनस्थ सेवा की परीक्षाओं का आयोजन पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कराया जाए और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में 18 गुना अभ्यर्थियों को पास किया जाए। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि सभी प्रतियोगी छात्र पेन-कॉपी के साथ आयोग पहुंचेंगे और घेराव में शामिल होंगे। आयोग के अध्यक्ष से भी मिलने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संजीव कुमार सिंह, अखंड सिंह, आलोक सिंह, राघवेंद्र कुमार, विनोद यादव, रामधारी गौतम, वीरेंद्र प्रजापति, अतुल सिंह, अभिषेक पांडेय, पंकज सिंह, सुरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें