वॉल पेंटिंग में चिलम सेवा आयोग लिखा
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा निरस्त करने के लिए 18 को भूख हड़तालएलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के शेष विषयों का रिजल्ट जारी करने और चयनितों का सत्यापन कराए जाने की मांग को लेकर एलटी जीआईसी समर्थक मोर्चा के बैनर तले छात्र 19 जून को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव और तालाबंदी करेंगे।
यह निर्णय शनिवार को मम्फोर्डगंज में हुई प्रतियोगी छात्रों की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता करते हुए विक्की खान ने कहा कि रिजल्ट जारी करने और सत्यापन कराए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से नियमित रूप से धरना-प्रदर्शन किया जाता रहेगा। बैठक में अनिल उपाध्याय, कुसुम यादव, रीमा यादव, अनुज्ञा द्विवेदी, नितिन चौधरी, जगदीश पटेल, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे। उधर, छात्रों के दूसरे गुट ने अलग से बैठक कर निर्णय लिया कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को निरस्त करते हुए पुन: परीक्षा कराए जाने और दो साल में हुई भर्ती परीक्षाओं की जांच रिटायर जज से कराए जाने की मांग को लेकर 18 जून को जिला मुख्यालय में एक दिन का अनशन किया जाएगा। बैठक में सुनील मौर्य, सुनील यादव, अंगद सरोज, अमित पाठक, बृजेश पाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर से युवा मंच के राजेश सचान के नेतृत्व में छात्रों ने सीएम, पीएम, राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजकर चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की।