फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इलाहाबाद संग्रहालय में 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में अब कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के प्रवेश मिलेगा। सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुल्क मुक्त प्रवेश के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन

देश में अंतरराष्ट्रीय महत्व के चार संग्रहालयों में से एक इलाहाबाद संग्रहालय ने सांस्कृतिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में हुई इलाहाबाद संग्रहालय समिति की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों व उनके साथ आने वाले अध्यापकों के लिए संग्रहालय भ्रमण निशुल्क कर दिया गया है।
स्कूल ड्रेस में आने वाले व स्कूल का परिचय पत्र दिखाने वाले विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अतिरिक्त फोटोग्राफी भी शुल्क मुक्त कर दी गई है। पूर्व में फोटोग्राफी के लिए 100 रुपये शुल्क लिया जाता था। निदेशक राजेश प्रसाद ने बताया कि यह निर्णय सांस्कृतिक शिक्षा के प्रचार के लिए लिया गया है। वहीं, अन्य लोगों के लिए वीडियोग्राफी शुल्क में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही संग्रहालय का प्रदर्शनी हाल अब निर्धारित शुल्क के साथ किराये पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें