नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती, रिक्त पदों पर नियुक्ति और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को छात्र सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन
1 of 7
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती, रिक्त पदों पर नियुक्ति और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को छात्र सड़क पर उतर गए। हजारों की संख्या में नारेबाजी करते हुए छात्रों सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे से लेकर पत्थर गिरजाघर तक प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर नारेबाजी की। आंदोलन के मद्देनजर भारी फोर्स बुला ली गई। छात्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते रहे। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर विभिन्न छात्र व युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया। दिशा छात्र संगठन, संयुक्त युवा मोर्चा, आइसा, डीएलएड अभ्यर्थी संगठन की ओर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी धरना स्थल पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
2 of 7
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
दिशा छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की तैयारी के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष परीक्षा और समयबद्ध भर्ती नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।
वहीं संयुक्त युवा मोर्चा और डीएलएड अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन तत्काल जारी करने, प्राथमिक विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार नई भर्ती शुरू नहीं कर रही है।
विज्ञापन
3 of 7
प्रयागराज में नीट पेपरलीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करता बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला।
धरने के दौरान अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
बारिश ने भी नहीं टूटा छात्रों का हौसला
4 of 7
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सड़क पर उतरे छात्र और युवाओं का हौसला तेज बारिश भी नहीं कम कर सकी। मूसलधार बारिश के दौरान छात्र नारेबाजी करते रहे और प्रदर्शन करते दिखे। बारिश बंद होे के बाद फिर आंदोलन तेज हो गया।
विज्ञापन
छात्रों के हुजूम ने थाम दी सिविल लाइंस की रफ्तार
5 of 7
पेपरलीक के खिलाफ सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग को साइकिल की तरह चलाया, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़े प्रदर्शनकारी
6 of 7
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।