फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई मेधा

Sat, 07 Nov 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमी डिग्री कालेज के रसायन विज्ञान की ओर से शुक्रवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगियों में छात्र-छात्राओं ने मेधा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम को उनमें खासा उत्साह भी दिखा। बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘हर्बल प्रोडक्ट एज अल्टरनेटिव ऑफ सिंथेटिक ड्रग’ विषय पर आयोजित निबंध तथा लेखन प्रतियोगिता में विभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिकेत वर्मा द्वितीय तथा दिव्यांश त्रिपाठी तृतीय रहे।
विज्ञापन


द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व’ पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मानवेंद्र प्रताप सिंह प्रथम रहे। मनीषा सरोज द्वितीय तथा आदित्य कुमार सिंह तृतीय रहे। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘हाउ केमिस्ट्री चेंज द वर्ल्ड’ विषय पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेंशन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आकाश शुक्ला, सक्षम मिश्रा और श्रद्धा मिश्रा क्रमश. प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। ईसीसी के डॉ.जस्टिन मसीह, डॉ.नजीब, डॉ.सुनंदा दास निर्णायक मंडल में रहीं।

इस दौरान विज्ञान परिषद के प्रधानमंत्री डॉ.शिवगोपाल मिश्र बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ.बबिता अग्रवाल ने किया। समन्वयक डॉ.आरती गुप्ता रहीं। कार्यक्रम डॉ.देवव्रत द्विवेदी, प्रोफेसर दिनेश मिणित, डॉ.पीसी श्रीवास्तव, डॉ.अर्चना पांडेय, डॉ.संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें