मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के 100 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत राष्ट्रीय एकता की शपथ लेने के साथ दौड़ लगाई। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। कार्यक्रम संस्थान के छात्र क्रियाकलाप केंद्र की ओर से आयोजित हुआ। इस मौके पर डा. राजेश गुप्ता, डा. पीतम सिंह, डा. आशीष एन सावरकर, डा. एसपी वर्मा, डा. अरविन्द कुमार मौजूद रहे। इस दौरान एनसीसी का मार्च आकर्षक रहा। रेस में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय आने वाले छात्र एंव छात्राओं को क्रमश: 3000, 2000, 1000 रूपये का नगद इनाम दिया गया। दसवें स्थान तक आने वाले तक सभी छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट इनाम के रूप में प्रदान की गई। इस मौके पर सभी के द्वारा देश की राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इस दौरान संस्थान के सेमिनार कक्ष में नाटक, गायन, फॉक डांस का आयोजन किया गया।
संस्थान की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रो. सुदर्शन तिवारी ने ईमानदारी की शपथ दिलाई। संस्थान के पूर्व सतर्कता अधिकारी प्रो. हरनाथ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सतर्कता सप्ताह मनाए जाने की सार्थकता के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्वांचल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, प्रो. एसके दुग्गल, प्रो. एमएम गोरे, प्रो. नीरज त्यागी, प्रो. आरके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ट्रिपलआईटी में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने एकता एवं अखंडता के लिए पूरा जीवन लगा दिया।
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अपने-अपने कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। मंडलायुक्त ने सरदार पटेल की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की सीख दी। सूचना विभाग में उप निदेशक सूचना डॉ. संजय राय ने माल्यार्पण किया। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रभारी सूचनाधिकारी धर्मवीर खरे, प्रभारी अपर जिला सूचनाधिकारी राजेश राय, शाहिस्ता जबी, महाशिव ओझा, कर्मवीर खरे, शाह आलम, रमेश त्रिपाठी, संतलाल, राजकुमार, राजेन्द्र पाण्डेय ने माल्यार्पण किया।