Students protested against Hyderabad Case
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष मो. राशिद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक की गैंगरेप के बाद हत्या के विरोध में सीएमपी से मेडिकल कॉलेज तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। विरोध मार्च निकालने वालों में शिवम, आदित्य सिंह, कमल, अंशु, अफजल, किरण, अभिषेक यादव, श्वेता, बृजेश, शनि कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्र परिषद के अध्यक्ष करन सिंह परिहार के नेतृत्व में भी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीजी कॉलेज में हैदराबाद कांड के विरोध में वाणिज्य विभाग की ओर से परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में डॉ. केबी श्रीवास्तव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह सहिज छात्राओं ने विचार रखे।