फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Mon, 10 Jun 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
छात्रों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि जिस तरह से अलीगढ़ में एक तीन साल की बच्ची के साथ जघन्य अपराध हुआ है, उससे साबित होता है कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं। गंभीर अपराध अब आम हो चुके हैं और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। छात्रों ने कहा कि कानून व्यवस्था को संभाल पाने में विफल योगी सरकार का इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव समेत राकेश पासवान, दीपक सिंह, अंकित यादव, अजय सम्राट, अरविंदद यादव, राहुल पटेल, पृथ्वी प्रकाश तिवारी, आशीष कुमार, राहुल सिंह, अंकित पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अलीगढ़ की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
अलीगढ़ में बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। संयोजक अभिमन्यु शाही ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे धार्मिक रूप देते हुए धर्मनिरपेक्ष की राजनीति करने वालों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मार्च में बाबा राजकुमार, विनोद अग्रवाल, शिवम द्विवेदी, अश्वनी मिश्रा, गौरव जायसवाल, अभिषेक पाठक, अभय वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें