फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि, संघटक कॉलेजों में प्रोन्नत छात्रों को विभागों में देनी होगी परीक्षा

Wed, 28 Jul 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विवि की ओर से परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को अंक सुधार का मौका दिया गया है। परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा दो अगस्त से शुरू होगी। विवि की ओर से प्रोन्नत किए जाने से दूसरे छात्र भी असंतुष्ट थे, ऐसे में इविवि प्रशासन ने मानक छात्रों को पास करने के लिए नया मानक तय किया है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कालॅेजों में प्रोन्नत किए गए छात्र-छात्राओं को अब विभाग स्तर पर परीक्षा देनी होगी। विभागों में होने वाली परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को अंतिम परिणाम माना जाएगा। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने इस बारे में सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर इस बारे में जानकारी दे दी है। इविवि प्रशासन की ओर से कोरोना के कारण स्नातक के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया था।

विज्ञापन

विवि की ओर से परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को अंक सुधार का मौका दिया गया है। परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा दो अगस्त से शुरू होगी। विवि की ओर से प्रोन्नत किए जाने से दूसरे छात्र भी असंतुष्ट थे, ऐसे में इविवि प्रशासन ने मानक छात्रों को पास करने के लिए नया मानक तय किया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक (बीए, बीएससी और बीकाम) में द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को अब सितंबर से हर महीने विभाग स्तर पर एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। विभाग पांच में से चार अच्छे परिणाम अंतिम मानकर परिणाम जारी करेंगे। कोविड के कारण यदि परीक्षा नहीं कराने की स्थिति नहीं बनती है तो भी इसी परिणाम को आधार माना जाएगा। फिलहाल  ऑनलाइन टेस्ट महीने के पहले सप्ताह में कराए जाने की तैयारी चल रही है। विभाग की ओर से प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा एक बार ही कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें