मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित पांचवी स्टूडेंट्स कांफ्रेंस ऑन इंजीनियरिंग एण्ड सिस्टम शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। समापन समारोह में शोधार्थियों ने अपने शोधकार्यों को पोस्टर सत्र में अलग तरीके से प्रस्तुत किया। इस दौरान टेक्निकल सेशन ‘मॉडल आर्डर रिडक्शन एंड इंटेलीजेंट कंट्रोल सिस्टम्स’ का भी आयोजन किया गया। छात्रों की ओर से प्रस्तुत शोध पत्रों के अतिरिक्त अंतिम दिन एमएमएमयूटी गोरखपुर के कुलपति प्रो.एसएन सिंह ने प्रतिभागियों को अत्याधुनिक तकनीक से सरलीकृत अभिज्ञान की जानकारी दी। पांचवी स्टूडेंट्स कांफ्रेंस ऑन इंजीनियरिंग एण्ड सिस्टम के अध्यक्ष प्रो. राजेश गुप्ता ने अपने समापन भाषण में प्रतिभागियों को सम्मेलन में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सराहना की। एससीईएस-2019 के जनरल चेयर प्रोफेसर पॉलसन सैमुअल ने आयोजक छात्रो को उनके सार्थक से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बधाई दी। सम्मेलन में कुल 26 शोधपत्र प्रस्तुत करने के साथ पोस्टर सत्र का आयोजन किया गया। पोस्टर सत्र के लिए प्रो. विनीता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शोध.पत्र के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों ने अगले वर्ष दोबारा अपने शोध.कार्यो को प्रस्तुत करने का फैसला किया ।