फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में रोजगार के मसले पर गरजे छात्रसंगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत में रोजगार के मसले पर गरजे छात्रसंगठन
विज्ञापन

- युवाओं से रोजगार के मुद्दे पर संगठित होने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। सूबे में विभिन्न विभागों में रिक्त 25 लाख पदों पर भर्ती की मांग को लेकर बुधवार को बालसन चौराहे पर यूपी मांगे रोजगार अभियान के नेतृत्व में महापंचायत हुई। इसमें विभिन्न छात्र संगठनों व प्रदेश भर से रोजगार आंदोलनों के नेताओं ने शिरकत की। महापंचायत में छात्रनेता भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
इंकलाबी नौजवान सभा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोजगार का मुद्दा राजनीतिक पार्टियों के घोषणा पत्र में शामिल करवाने, युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर संगठित आंदोलित करना होगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस करवाने के लिए संघर्ष को तेज करना होगा।
विज्ञापन

आइसा इलाहाबाद के अध्यक्ष विवेक सुल्तानवी ने कहा की रेलवे में लगातार पदों को खत्म किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। छात्र युवा रोजगार अधिकार मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्या ने कहा कि सरकार लगातार रोजगार के अवसर ख़त्म कर रही है। आरक्षण घोटाला करके वंचित तबके से आने वाले छात्रों को रोजगार से बाहर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। इस मौके पर 13 सदस्यीय रोजगार संघर्ष समिति का गठन किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता जितेंद्र धनराज को इसका संयोजक व शशांक को सहसंयोजक चुना गया। रोजगार महापंचायत का संचालन यूपी मांगे रोजगार के संयोजक सुनील मौर्य ने किया और लखनऊ में आंदोलनरत प्रतियोगी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का अमानवीय बताया। प्रदर्शन में विवेक, प्रदीप ओबामा, जोया, गिरधारीलाल, पंकज सोनकर, रणविजय, सीमांत गुप्ता, सोनू यादव, विकास, सुनील, मनोज, राजू शिवम, अविनाश, अंतस, चंदन, हरिओम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

निकाला कैंडल मार्च
प्रयागराज। लखनऊ में आयोजित पंचायत व प्रदर्शन कर लौटे युवा मंच कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द ही चयन बोर्ड, शिक्षा निदेशालय, यूपीपीएससी पर प्रदर्शन की तिथि घोषित होगी। साथ ही बुधवार को दारोगा भर्ती में धांधली की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर बालसन चौराहे पर मार्च निकाला। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रदेश में रिक्त पड़े पदों पर विज्ञापन निकालने के लिए सरकार जल्द ठोस कदम उठाए, अन्यथा युवा भाजपा हराओ अभियान चलाने को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें