कई बार नगर निगम प्रशासन और कॉलेज प्रशासन को पत्र देकर मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी कई छात्र जख्मी हुए थे। शुक्रवार सुबह भी एक छात्र बाइक से आ रहा था। कीचड़ में बाइक फिसलने से गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। साथी छात्र के सिर से खून गिरते देखकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए सीएवी इंटर कॉलेज के सामने एमजी मार्ग पर आ गए और चक्काजाम कर दिया।
छात्र गली में फै ली गोबर की गंदगी हटाने और पशुओं को गली में न बांधने की मांग कर रहे थे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास तो छात्र नगर निगम के अफसरों और महापौर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। कुछ देर बाद एसपी सिटी समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। किसी तरह छात्रों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
तब जाकर एमजी मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ। वहीं स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता अवधेश राय ने बताया कि मुख्य सड़क से सीएमपी विधि संकाय को जाने वाली सड़क, नाली बनवाने और जगह-जगह फटी पानी की पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर सांसद और व महाप्रबंधक जलसंस्थान को पत्र दिया था। एक सप्ताह पहले महापौर को भी ज्ञापन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस समस्या से छात्र, शिक्षक ही नहीं स्थानीय लोग भी परेशान हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।