फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरकैंप में सीखी कला की जोरदार प्रस्तुति

Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

वाईएमसीए स्कूल एवं कॉलेज की ओर से अपने छात्र-छात्राओं के लिए विविध कलाओं से युक्त समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में सीखी विधाओं का शुक्रवार को यहां के बच्चों ने जोरदार प्रस्तुति की। बच्चों ने पूर्व प्राचार्य बीटी मसीह की याद में गीत ‘दिये जलाओ प्यार के’ गीत की प्रस्तुति की। इसके साथ ही करन कुमार ने पियानों वादन किया, विद्यार्थियों ने योगा, एरोबिक्स, पिरामिड की कला का प्रदर्शन किया। नन्हें बच्चों ने अपने नृत्य से सभी को प्रभावित किया। इस मौके पर बच्चों की ओर से एंग्री बाबा एवं द जिद्दी बॉय नामक हास्रू नाटक की प्रस्तुति हुई। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को क्रिकेट, फुटबाल एवं योगा के साथ आर्ट, क्राफ्ट तथा गायन, नृत्य एवं ड्रामा एवं फोटोग्राफी की बारीकी सीखी। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक सरला मसीह, प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने समर कैंप की उपयोगिता बताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें