फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP : स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक छात्र कर सकते हैं आवेदन, प्रति प्रश्नपत्र का दर 500 रुपये निर्धारित

Sat, 25 Apr 2026 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट पर 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट पर 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति प्रश्नपत्र की दर 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें लिखित परीक्षा और प्रयोगात्मक का दर अलग- अलग निर्धारित है।
विज्ञापन


सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि परिणाम के बाद यदि को छात्र अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट न हो तो वह स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क कोष पत्र के माध्यम से ही राजकीय कोषागार में जमा करेंगे।

इसके बाद ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन पत्र के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट लें और स्क्रूटनी के लिए जमा किए गए मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन के लिए संलग्न कर दें। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को 17 मई तक प्रेषित करें। सचिव ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय में सीधे, कुरियर या साधारण डाक से भेजा गया आवेदन पत्र ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें