खीरी थाना क्षेत्र के लेडियारी चौकी अंतर्गत कोलसरा गांव में रविवार सुबह 11 बजे के करीब नहर में नहाने गया सुशील (9) पुत्र स्व. इंद्रजीत की डूबने से मौत हो गई। नहर के किनारे कपड़ा साफ कर रही महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों उसे पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सुशील दो भाइयों और दो बहनों में छोटा था। गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। माता और पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। छोटे भाई की मौत से बड़े भाई वीरेंद्र बेसुध हैं। वह यहीं कहते रहे कि अब दीपावली किसके साथ मनाऊंगा। भाई के लिए पटाखा और नया कपड़ा भी लाया था। छोटे भाई की मौत से बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।