फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दोस्तों संग बाइक से जा रही छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 11 Oct 2025 06:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्यो हाल इलाके में डंपर से कुचलकर एक छात्रा की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठे दो दोस्त घायल हो गए हैं। छात्रा अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्यो हाल इलाके में डंपर से कुचलकर एक छात्रा की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठे दो दोस्त घायल हो गए हैं। छात्रा अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। रहस्यमय परिस्थितियों में वह कैसे डंपर के नीचे आ गई इसकी जांच करने में पुलिस जुट गई है। पिता ने युवकों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की रहने वाली एक युवती अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी।

विज्ञापन


दोस्त ने छात्रा के पिता को फोन करके बताया कि उनकी बेटी की डंपर से कुचलकर मौत हो गई है। इसके बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। अस्पताल में घायल दोस्त ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक पर छात्रा शरारत कर रही थी। इसके चलते हैंडल पर से हाथ छूट गया और हम तीनों लोग बाइक से गिर गए। संयोग से छात्रा पास से गुजर रहे डंपर की चपेट में आ गई। उधर, पिता ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें