फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : नैनी में किशोर की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ने गला दबाकर की थी हत्या, वजह जान चौंक गई पुलिस

Tue, 26 Aug 2025 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : नैनी थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती में रहने वाले शरद की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। उसकी हत्या पड़ोस में रहने वाले आदित्य ने गला दबाकर की थी। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
नैनी में किशोर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती में शनिवार को शरद (11) का शव मिलने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आदित्य भारतीय को शक के आधार पर गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। किशोर की हत्या गला दबाकर की गई थी। घटना के दिन वह मां के लिए मेहंदी लाने के लिए दुकान पर गया था। लौटते समय रास्ते में आरोपी मिल गया और उसने सूनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस ने बताया कि चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि भाई ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन इस बात का दुख चाची मीना देवी को नहीं था। इसी का बदला लेने के लिए उसने चाची के बेटे शरद की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


यह था पूरा मामला 

नैनी के महेवा नई बस्ती में रहने वाले 12 वर्षीय शरद भारतीय की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वह शुक्रवार शाम मां के लिए दुकान से मेहंदी लाने घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। सुबह घर से 150 मीटर दूर बाग में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार किया था। 

मोहन लाल भारतीय टाइल्स मिस्त्री हैं। उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का शरद कक्षा एक का छात्र था। पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह मां के कहने पर पास की दुकान से मेहंदी लेने घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर आधी रात सूचना नैनी पुलिस को भी दी गई। सुबह परिवार के लोग खोजबीन करते हुए घर से कुछ दूर पर स्थित आशीष निषाद की फूल की बगिया में पहुंचे तो शरद मृत पड़ा मिला। जानकारी पर गांववाले व नैनी पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बेटे की नाक, मुंह से झाग निकला था। साथ ही गले, पीठ और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी चप्पल कुछ दूर पर पड़ी मिली। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इन्कार किया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ जिसमें पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल, तहरीर के आधार पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन

दुकान से अकेले आता दिखाई दिया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पता चला कि छात्र घर से निकलकर दुकान पहुंचा और मेहंदी खरीदने के बाद अकेले ही वापस घर की ओर चला। हालांकि, घर न जाकर वह कुछ आगे की ओर गया और फिर नहीं नजर आया। बेटे की मौत से पिता मोहनलाल व मां मीना देवी बदहवास से हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि एक साल पहले बालक के चाचा पह्लाद की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें