फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में फिल्म की शूटिंग पर भड़के छात्रनेता

Fri, 06 Aug 2021 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में फिल्म की शूटिंग के विरोध में छात्रों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी को पत्र लिखा है।  छात्रों ने पत्र लिखकर फिल्म की शूटिंग के कार्यक्रम को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। 
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में फिल्म की शूटिंग के विरोध में छात्रों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी को पत्र लिखा है।  छात्रों ने पत्र लिखकर फिल्म की शूटिंग के कार्यक्रम को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। 
विज्ञापन


इविवि में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्रनेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में प्रदर्शन 381 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। छात्रनेताओं ने कहा कि नौ अगस्त को विश्वविद्यालय के  अंग्रेजी विभाग में फिल्म की शूटिंग का इंतजाम चल रहा है। विश्वविद्यालय के सारे विभाग, छात्रावास, पुस्तकालय बंद है।

ऐसे में फिल्म की शूटिंग के लिए किसी भी विभाग का खोला जाना, पूरब के ऑक्सफोर्ड का अपमान है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जब स्वयं व्यवस्था है। जो दो सालों से ठप पड़ा है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग होना विश्वविद्यालय का अपमान है। कांग्रेस नेता और पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुरेश यादव ने कहा कि पठन-पाठन के केंद्र को बॉलीवुड का केंद्र बनाना बेहद चिंता का विषय है। इसे तत्काल निरस्त किया जाए। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता गुड्डू, नवनीत यादव, हरिकेश हैरी, ज्ञानेंद्र पार्थ, अनूप यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें