फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी छात्रा को धक्का देकर ट्रेन के आगे कूदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी छात्रा को धक्का देकर
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत
12वीं में साथ पढ़ता था, सोहबतियाबाग डॉट पुल पर घटना
घायल छात्रा को ले जाया गया अस्पताल, घर ले गए परिजन
प्रयागराज। जार्जटाउन में सोहबतियाबाग डॉट पुल पर शनिवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां 12वीं के छात्र शिवम यादव (19) साथी छात्रा को धक्का देकर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिर व पैर में चोट आने से छात्रा भी घायल हुई। छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से परिजन उसे घर लेकर चले गए। घटना की वजह देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

शिवम पुत्र लोरिक यादव हंडिया के बरौत स्थित बिलारी का रहने वाला था, जबकि छात्रा दूसरे गांव की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि दोनों एक कोचिंग में पढ़ते हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब वह घर से निकले और फिर शहर आ गए। इसके बाद काफी देर तक वह कंपनी बाग में घूमते रहे। शाम सात बजे के करीब दोनों सोहबतियाबाग डॉट पुल के ऊपर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और फिर वहीं टहलने लगे। इसी दौरान ट्रेन आ गई जिसे देखते ही उसे धक्का देकर शिवम ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर सिर व पैर में चोट आने के चलते छात्रा भी जख्मी हो गई। लहूलुहान हालत में उसने डॉट पुल के बगल में रहने वाले मो. रजा के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद रजा के सूचना देने पर पुलिस पहुंची और छात्रा को अस्पताल लेकर गई। उधर मृतक छात्र के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की वजह देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी। जार्जटाउन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें