हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के रसार गांव स्थित सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर 12 बजे डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।
परिजनों ने शव हंडिया-कोखराज नेशनल हाईवे पर रखकर करीब आधा घंटा चक्का जाम कर दिया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
हरचंदपुर गांव निवासी श्रीराम मौर्य की बेटी 18 वर्षीय सान्या उर्मिला देवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह साइकिल से कॉलेज से घर लौट रही थी। कॉलेज के गेट से बाहर पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर शहर की ओर से आ रही डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत होगी।परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए हाईवे जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि पहले डंपर व उसके चालक को पकड़ा जाए, उसके बाद ही शव उठेगा।
उधर चालक डंपर को बसूपुर में खड़ी कर फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने हंडिया थाने ले गई। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को माने। कोतवाल हंडिया नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।